फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने के लिए लगातार निगरानी रखने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टल या हेल्पलाइन पर दर्ज कराएं शिकायत : मेजर सुमित
विज्ञापन

कपूरथला। जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जाए। यह हिदायत सहायक कमिश्नर मेजर डा. सुमित मुद्ध ने जिला मिनरल फाउंडेशन की बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दी। मेजर सुमित मुद्ध ने कहा कि जिले में किसी भी तरीके से गैर-कानूनी खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई ऐसा करता सामने आया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि उनको जहां कहीं भी सिविल या पुलिस प्रशासन की सहायता की जरूरत हो तो इस संबंधी फौरन बताया जाए। उन्होंने बताया कि अवैध खनन संबंधित शिकायतें दर्ज करवाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है, जिस पर कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा अवैध खनन की शिकायतें दर्ज करवाने के लिए जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 01822 -233776 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें