फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी सीजन में जालंधर निगम ने वसूले 40 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी सीजन में जालंधर निगम ने वसूले 40 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
चुनावी सीजन में नगर निगम जालंधर को करीब 40 लाख रुपये की वसूली हुई है। यह कमाई निगम प्रशासन ने दावेदारों को नो ड्यूज सर्टिफिकेट देने के बदले की हैं। जानकारी अनुसार प्रशासन 700 से ज्यादा लोगों ने निगम प्रशासन से ड्यूज सर्टिफिकेट हासिल किया। यह सर्टिफिकेट लेने के लिए सभी दावेदारों को अपना बनता प्रॉपर्टी टैक्स और सीवरेज-पानी के बिलों को भुगतान करना पड़ा।
विज्ञापन

जालंधर नगर निगम के 80 वार्डों में हो रहे चुनाव की वजह से ही निगम प्रशासन को 40 लाख रूपये की वसूली हुई हैं। जबकि इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में निगम को करीब 1.16 करोड़ की वसूली हुई थी। नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के सुपरिंटेंडेंट महीप सरीन ने कहा कि प्रापर्टी टैक्स विभाग और वॉटर सप्लाई विभाग को करीब 20-20 लाख रुपये के बराबर की वसूली हुई हैं। बता दें निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार को निगम प्रशासन से नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने होता हैं। इसके तहत उम्मीदवार के नाम पर बनी प्रॉपर्टी का सीवरेज-पानी बील व प्रॉपर्टी टैक्स की वार्षिक फीस सब बैलेंस क्लीयर होने चाहिए। निगम चुनाव की वोटिंग 17 दिसंबर को होगी और मतदान के बाद इसी दिन शाम को रिजल्ट आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें