राष्ट्रीय लोक अदालत में 615 केसों का किया निपटारा
फिरोजपुर। जिला व सेशन जज एसके अग्रवाल की अध्यक्षता में फिरोजपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। फिरोजपुर की अदालत में तेरह बैंच, गुरुहरसहाए में एक बैंच व जीरा में तीन बैंच स्थापित किए। लोक अदालत में 615 केसों का निपटरा कर चार करोड़ 33 लाख 34 हजार 313 रुपये का अवार्ड पास किया। जिला व सेशन जज एस.के अग्रवाल ने बताया कि लोक अदालत में 2886 केस लगे इनमें से 615 केसों का निपटारा कर चार करोड़ 33 लाख 34 हजार 313 रुपये का अवार्ड पास किया। इसके अलावा प्री-लोक अदालत में 3748 केस लगे, इनमें से 2423 केसों का निपटारा कर एक करोड़ 82 लाख 81 हजार 170 रुपये का अवार्ड पास किया। लोगों ने लोक अदालत का बढ़चढ़ कर फायदा उठाया है। श्री अग्रवाल ने बताया कि लोक अदालत में फैसला होने के बाद अन्य अदालत में केस की अपील नहीं की जा सकती है। उन्होंने बताया कि मिडीऐशन सेंटर में लोग आपसी राजीनामे के साथ फैसला करवा सकते हैं, जो लोग अदालत में केस दायर करने में असमर्थ हैं वो मिडीऐशन सेंटर में दर्खास्त देकर केस की सुनवाई करवा सकते हैं।
कैप्शन--फिरोजपुर में लोक अदालत में जज लोगों के केसों की सुनवाई करते हुए।