कैंटोनमेंट बोर्ड ने तोड़े तीन अवैध मकान
सीईओ बोले-बिना अनुमति लिए किया गया था निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
कैंटोनमेंट बोर्ड ने बुधवार को छावनी क्षेत्र में अवैध तरीके से बने तीन मकान गिराए। इस कार्रवाई के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। अधिकारियों का कहना है कि उक्त मकान बनाने से पहले उनसे अनुमति नहीं ली गई थी। छावनी क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बिना आज्ञा के कोई निर्माण नहीं करवा सकता है।
कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ ओम पाल सिंह और एसडीई सतीश अरोड़ा ने बताया कि बंगलों नंबर-69, 71 में अवैध तरीके से बने मकानों को तोड़ा गया है। कई लोगों ने अवैध निर्माण किए हुए हैं। जिन लोगों ने अवैध निर्माण किए हैं उन्हें कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से नोटिस भेजे जा रहे हैं। छावनी क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बोर्ड से अनुमति लिए निर्माण कार्य नहीं करवा सकता है। अरोड़ा ने बताया कि बोर्ड ने अवैध निर्माण तोड़ने के लिए अभियान छेड़ा हुआ है। इससे पहले भी कई अवैध निर्माण तोड़े गए हैं। अरोड़ा ने बताया कि कई लोगों ने छावनी क्षेत्र में अवैध तरीके से दुकानें बनाई हुई हैं। उन्हें भी नोटिस भेजे जा रहे हैं।
----------------
फोटो संख्या-06एफजेडआरपी05, 06, 07
कैप्शन--फिरोजपुर छावनी में कैंटोनमेंट बोर्ड के मुलाजिम अवैध तरीके से बने मकान तोड़ते हुए।