फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 2 वर्ष में कुछ नहीं बदला, जो बादल सरकार के कार्यकाल में होता था, वही अब हो रहा है-मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में दो वर्ष में कुछ नहीं बदला: भगवंत मान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर। आम आदमी पार्टी के संगरुर से सांसद भगवंत मान ने कहा पंजाब में पिछले 2 वर्षों में कुछ नहीं बदला। लैंड माफिया-सैंड माफिया वही है। बेरोजगारों, कर्मचारियों पर पहले की तरह डंडे पड़ रहे हैं। हां अगर कुछ बदला है तो वह यह है कि अब लोगों को डंडे खाने के लिए पटियाला जाना पड़ रहा है जबिक पहले बठिंडा जाना पड़ता था। यह बातें उन्होंने शनिवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए बादल ने पहले कैप्टन को बचाया था, अब कैप्टन बादल को बचा रहे हैं। पंजाब के लोग लोकसभा चुनावों में इन दोनों दलों को सबक सिखा देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कैप्टन सरकार बादल परिवार को बचाने का काम कर रहे हैं। पूरे पंजाब को पता है कि बेअदबी के लिए बादल जिम्मेदार थे तथा बावजूद इसके उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। अब जब अकाली दल सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल पर जांच की सुई घूमने लगी, तो बादल अपनी चालें चलने लगे। अकाली दल पूरी तरह से नफरत का पात्र बन चुका है। कैप्टन कभी घर से बाहर नहीं निकलें। इस मौके पर गढ़शंकर से विधायक जय किशन रौढ़ी, अमरजीत सिंह संदोआ, जिला प्रधान राजिंदर शर्मा, सतनाम जलवाहा, नरिंदर सिंह शेरगिल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें