फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की एकता-अखंडता की खातिर प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिक देश का गौरव-ब्रिगेडियर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद देश का गौरव: ब्रिगेडियर
विज्ञापन

21सब एरिया ने ध्रुव पार्क में मनाया शहीदी दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। शहीदों की स्मृति में 21 सब एरिया ने ध्रुव पार्क में शहीदी दिवस मनाया। मुख्य मेहमान सब एरिया कमांडर सेना मेडल ब्रिगेडियर जेएस बुधवर व अन्य सैन्य अधिकारियों ने परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया की प्रतिमा के समक्ष रीथ चढ़ा कर उन्हें सैल्यूट किया। जवानों ने शस्त्र उल्टे कर व बिगुल की मातमी धुन से शहीदों को सलामी दी।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर जेएस बुधवर ने कहा कि राष्ट्र की एकता व अखंडता को बरकरार रखने के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिक भारतीय सेना के गौरव हैं तथा इनके शौर्य व बलिदानों से हमारे जवान हमेशा प्रेरणा लेते रहेंगे। उन्होंने परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन गुरबचन सलारिया के भतीजे सूबेदार कर्ण सिंह सहित अन्य शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर रिटायर्ड मेजर जनरल एसके खजूरिया, ब्रिगेडियर प्रहलाद सिंह, ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह, कर्नल तीर्थ सिंह, कर्नल वैटरन वरिन्द्र सिंह सिद्धू, ले.कर्नल एमएस राणा,शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविन्द्र सिंह विक्की, कर्नल आरके सलारिया, कर्नल सुनीत पठानिया, कर्नल डीएस मनकोटिया, कैप्टन प्रीतम सलारिया, प्रैस सचिव बिट्टा काटल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें