फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर साहिब का रास्ता खुलवाये केंद्र सरकार: सिख जत्थेबंदियां

विज्ञापन
विज्ञापन
करतारपुर साहिब का रास्ता खुलवाए केंद्र : सिख जत्थेबंदियां
विज्ञापन

जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी सरकार से की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। सिख जत्थेबंदियों ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार से करतारपुर साहिब का रास्ता खुलवाने की मांग की। प्रेसवार्ता में सिख तालमेल कमेटी, भाई घनैया सेवक दल, शिरोमणि अकाली दल, शान-ए-खालसा, सिख यूथ क्लब, दस्तार-ए-खालसा और गुरुद्वारा कमेटियां शामिल थीं।
विज्ञापन

इस दौरान नेताओं ने कहा कि सिख जत्थेबंदियों के ज्यादा से ज्यादा हस्ताक्षर करवाकर हम इस मुहिम को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान सरकार को रास्ता खुलवाने के लिए राजी करवाकर आए थे और सीएम के धार्मिक एडवाइजर परमजीत सिंह सरना भी इस मामले में 23 सितंबर को पाकिस्तानी मंत्री से मिलकर आए थे। इसलिए हम सरकार से अपील करते हैं कि मोदी सरकार भी इस मसले पर गौर करें और आगे आकर रास्ता खुलवाएं। इस मौके पर सिख नेता तेजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्डा, परमिंदर सिंह दशमेश नगर, हरप्रीत सिंह नीटू, मंजीत सिंह ठुकराल, इंदरपाल सिंह, सतपाल सिंह सिद्की, गुरजीत सिंह सतनामियां, जतिंदरपाल सिंह, अमनदीप सिंह बग्गा, परबजोत सिंह, जतिंदर सिंह कोहली, गुरदर्शन सिंह, मनवीर सिंह शाही, लखबीर सिंह लक्की, मंजीत सिंह, मनजिंदर भाटिया, भूपिंदरपाल सिंह खालसा, गुरविंदर सिंह और चरणजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें