फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली भाजपा शासन में 24 घंटे रहने वाली बिजली कांग्रेस राज में गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
सरप्लस बिजली के बाद भी कट क्यों: खोसला
विज्ञापन

अघोषित कटों के चलते लोगों की रोजमर्रा दिनचर्या प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा। मेयर अरुण खोसला ने बुधवार को कहा अकाली-भाजपा शासन में 24 घंटे रहने वाली बिजली कांग्रेस राज में आखिर कहां गायब हो गई है। लोग बेतहाशा कटों के चलते परेशान हैं। बिजली संकट से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है।
मेयर खोसला ने कहा कि अकाली-भाजपा के शासनकाल में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में प्रांत को पावर सरप्लस बनाया गया था, जिसके चलते प्रदेश में 24 घंटे बिजली रहती थी। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा समेत पूरे पंजाब में अघोषित कट लगाए जा रहे है। बिजली विभाग के पास इसका कोई जवाब नही है। सारी रात बिजली गुल रहती है। विधायक सोम प्रकाश व अनिता सोम प्रकाश की अगुवाई में चल रही सांझी रसोई को भी करीब दो तीन घंटे तक इसकी मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता प्रदीप आहुजा व राज कुमार गुप्ता ने कहा कि बिजली लोगों की अहम जरूरत है और गर्मियों में इसकी बहुत अत्यधिक आवश्यकता है। कांग्रेस सरकार बिजली देने में ही असमर्थ नजर आ रही है। प्रत्येक रविवार को रिपेयर के नाम पर अलग-अलग क्षेत्र में बिजली बंद रखी जाती है। कांग्रेस सरकार के शासन में लोगों की रात की नींद और दिनचर्या भी दूभर हो चुकी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार को डेढ़ साल से उपर हो गया है पर बिजली की सप्लाई में कोई सुधार नजर नही आ रहा है। मंत्री बयानबाजी कर सिर्फ अकाली-भाजपा सरकार को कोस रहे हैं। बिजली संकट से परेशान लोग कांग्रेस सरकार को कोस रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें