ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट आज से होंगे शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
भोगपुर (जालंधर)। नेहरू युवा केंद्र व श्री गुरु हरगोबिंद स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब की ओर से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को किया जाएगा। इसमें वालीबॉल, लांग जंप और रस्साकशी के मुकाबले होंगे।
क्लब केप्रधान चरनजीत सिंह ने कहा कि शनिवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन नेहरू युवा केंद्र के जिला यूथ कोआर्डिनेटर सैमसन मसीह, अमिृतपाल सिंह और भोगपुर के बीडीपीओ राम लुबाया करेंगे। टूर्नामेंट में वालीबॉल, लांग जंप और रस्साकशी के मुकाबलों में विजेता रहने वाली टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सुखविंदर सिंह हंसी, अमरजीत सिंह, सरपंच जोगा सिंह, बरजिंदर सिंह, तजिंदर सिंह, जरनैल सिंह, जगतार सिंह, रमनदीप सिंह, करमजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, मिलखा सिंह और मनोहर सिंह भी मौजूद थे।