फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के 6 सस्पैंड कर्मचारियों के हक में उतरी यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम के छह सस्पेंड कर्मचारियों के हक में उतरी यूनियन
विज्ञापन

बुढ़ापा पेंशन के सर्वे का काम पूरे न करने पर किया गया था सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
नगर निगम के 6 कर्मचारियों को सस्पेंड करने के विरोध में बुधवार को निगम यूनियन ने निगम कमिश्नर दफ्तर का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने इन कर्मचारियों की जल्द बहाली की मांग की। निगम कमिश्नर बसंत गर्ग ने आश्वासन दिया कि वह मामले की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर जसबीर सिंह ने निगम कमिश्नर डा. बसंत गर्ग से बैठक करने के बाद निगम के 6 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। इन्हें सस्पेंड करने संबंधी अपने आदेशों में एडिशनल कमिश्नर जसबीर सिंह ने लिखा था कि डीसी ने बुढ़ापा पेंशन के सर्वे का काम 2 महीने के भीतर निपटाने के आदेश दिए थे। तीन माह बीत जाने के बाद भी इन कर्मचारियों ने सर्वे का काम पूरा नहीं किया था। इस कारण इन्हें सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंड कर्मचारियों में वाटर सप्लाई शाखा के टेक्नीशियन शाम सिंह, योगेश शर्मा, तहबाजारी शाखा के जूनियर सहायक अमित कुमार, रिक्शा-टांगा शाखा के जूनियर सहायक अनीत कुमार, प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के क्लर्क रविंद्र कुमार और बिल्डिंग शाखा के क्लर्क नितिन शामिल हैं।
विज्ञापन

सौरभ खन्ना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें