फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा पशुओं की टक्कर से कोलोनाईजर की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अबोहर। अबोहर फाजिल्का रोड पर बुधवार रात को लावारिस पशुओं के अचानक सड़क पर आने से गोबिंद नगरी निवासी एक कोलोनाइजर की मौत हो गई। जबकि आलमगढ़ बाईपास चौक पर लावारिस पशु से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जबकि घायल को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बाबा फरीद मेडिकल कालेज फरीदकोट रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गोबिंद नगरी गली नंबर 6 निवासी करीब 48 वर्षीय कोलोनाइजर और मलोट चौक स्थित स्टार मोटर्स के संचालक बलवंत सिंह पुत्र दलीप सिंह अपनी दुकान मंगल कर बाइक पर घर जा रहा था। जब वह दाना मंडी के निकट टीवी टॉवर के पास पहुंचा तो अचानक दौड़ते हुए सड़क पर आए पशुओं के झुंड ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच बच्चों का पिता था। थाना नं. के एएसआई कृष्ण लाल ने कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से एक अन्य मामले में गांव मौजगढ़ निवासी दीपक पुत्र ओम प्रकाश जो कि अबोहर के वाटर वर्क्स में कार्यरत है। बुधवार रात को बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। जब वह आलमगढ बाईपास चौक के निकट पहुंचा तो सड़क पर अचानक आए पशु से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें