जालंधर। विदेश में पढ़ाई करने वाली सुखजोत कौर समरा ने कनाडा में एसपीएसए प्रेजीडेंट का चुनाव जीता है। इससे पहले सुखजोत सिंह समरा ने कनाडा में पढ़ाई करते हुए वाइस प्रेजीडेंट का चुनाव भी जीता था। लायलपुर खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा की बेटी सुखजोत कौर समरा इस सीट पर जीत प्राप्त करने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय महिला हैं। इससे पहले इस सीट पर कनेडियन लड़के ही जीत प्राप्त करते थे। सुखजोत कौर समरा कनाडा के स्कैचवा इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंस एंड टेक्नोलॉजी में फाइनेंशियल कोर्स में डिग्री कर रही है। उनकी इस कामयाबी पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने बधाई दी है।