फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने की पानी की किल्लत से परेशान अमरोहा के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तलवाड़ा (होशियारपुर)। ब्लाक तलवाड़ा व हाजीपुर के बहुत सारे नीम अर्ध पहाड़ी गाँवों में रहते लोगों के पीने के पानी की समस्या बढ़ती ही चली जा रही है पर इसका हल अभी तक नहीं निकल पा रहा है। हर वर्ष गर्मियों के सीजन में कंडी में पानी के लिए हाहाकार मचता है और यह पिछले कई सालों से होता आ रहा है। कोई भी सरकार कंडी के लोगों की पानी समस्या को हल नहीं कर पा रहा है। ब्लॉक तलवाड़ा के अधीन गांव अमरोहा के हार मुहल्ला व टांडू मोहल्ले के लोग पानी के लिए तरसने लगे हैं।
विज्ञापन

गांव के ही सरपंच सीमा देवी पुष्पा देवी , संतोष कुमारी, रेशमा देवी ,कांता देवी, लखविंदर सिंह व गुरबचन सिंह ने बताया कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में पानी बूंद-बूंद की तरह आता है। एक बाल्टी भरने में ही कम से कम आधा घंटा लग जाता है। बढ़ती गर्मी के साथ मोहल्ला निवासी और गांव के पशु भी पानी के लिए तरसने लगे हैं। सरकार इस बात की दुहाई देती है कि हर एक घर में नल लगाए जा रहे हैं। क्या फायदा इन नलों का जिसमें पानी बूंद-बूंद ही आता हो। लोग मजबूरन पैसे खर्च कर टैंकर मंगवाकर पानी भरने को मजबूर हैं।
वाटर सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग तलवाड़ा के एक्सईएन महेश पाल ने बताया कि वह खुद गांव अमरोह के मुहल्ला हार व मुहल्ला टाडु का दौरा करेंगे। इस समस्या को दूर करने की दिशा में कार्य चल रहा है और समस्या का हल जल्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव अमरोह को पीने का पानी पड़ोसी गांव बटवाड़ा में स्थित वाटर सप्लाई से आता है, जहां से 7 अन्य गांवों को पीने के पानी की सप्लाई होती है। गर्मी के चलते कई बार पानी की सप्लाई प्रभावित होती है। इस कारण इस गांव को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव अमरोहा में 107 लाख रुपये की लागत से एक नई वाटर सप्लाई लाइन तैयार की जा रही है, जिसस अमरोह गांव की पीने के पानी की कमी की समस्या का पक्के तौर पर समाधान हो जाएगा। इस पेयजल आपूर्ति योजना के संदर्भ में टेंडर भी लगा दिए गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें