फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक भाईचारे को कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी: चेयरमैन मुनव्वर मसीह

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन मुनव्वर मसीह ने बुधवार को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अल्पसंख्यक वर्ग के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला विकास व पंचायत अधिकारी को हिदायत की कि गांव के कलस्टर बना कर कब्रिस्तान बनाए जाएं, ताकि ईसाई व मुस्लिम भाईचारे को परेशानी का सामना करना न पड़े। उन्होंने ईसाई व मुस्लिम भाईचारे के व्यक्तियों की मुश्किलें सुनते हुए कहा कि अल्पसंख्यक आयोग की ओर से भाईचारे को कोई समस्याएं नहीं आने दी जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने कहा कि जिले में अल्पसंख्यक वर्ग को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें