फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन मोहल्लों के लोगों ने खाली बाल्टियां बजाकर नगर निगम के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। मोहल्ला न्यू-शास्त्री नगर, बैंक कालोनी, आनंदपुर कुलियां और महावीर कॉलोनी में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने बुधवार देर रात खाली बाल्टियां बजाकर नगर निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मनोज कुमार बिट्टू, रमेश महाजन, डॉ. सुभाष, सतीश मल्हन, प्रकाश सिंह कटोच, जगमोहन मल्होत्रा, अश्विनी बलोतरा, विकास सलोत्रा, विक्की, दर्शन महाजन, चमन लाल, पीटर, ब्रह्म कुमार, अरुण शर्मा, कोमल शर्मा, जीआर दुबे, बिंदर, जंग बहादुर, सोमनाथ डोगरा, अमरनाथ, नरेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, विद्यासागर, हरदीप ठाकुर, दीपक, हरबंस गुप्ता, शम्मी, आशीष शर्मा, अमित अरोड़ा, कैलाशो देवी, पूर्ण चंद, रमेश शर्मा ने खाली बाल्टियां हाथों में लेकर नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासियों ने कहा कि वह लोग पिछले 2 महीनों से पानी सप्लाई की लुकाछिपी को लेकर परेशान हैं। बताया कि उनके मोहल्लों में पानी की सप्लाई हेतु लगाई गई मोटर घटिया कंपनी की होने के चलते अक्सर दूसरे तीसरे दिन ही खराब हो जाती है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि निगम और प्रशासन की लापरवाही के चलते 500 से ऊपर परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस अवसर पर गृहणियों सुमन अरोड़ा, चम्पा रानी, रीतू शर्मा आशिमा, कैलाशो देवी ने कहा कि पिछले लंबे समय से पानी की सप्लाई में बाधा आने के चलते उनके घरों की सारी रूटीन प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से पानी के बिल तो प्रत्येक महीने लिए जा रहे हैं। लेकिन निगम लोगों की जलापूर्ति नहीं कर पा रहा। इस दौरान लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि समस्या का शीघ्र हल नहीं किया गया तो वह लोग नगर निगम के समक्ष और गुरदासपुर रोड़ पर जाम लगा कर पानी की मांग को मजबूर होंगे।
नगर निगम के मेेयर अनिल वासुदेवा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल पुरानी मोटर को रिपेयर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नई मोटर का सेट मंगवा लिया गया है। अगर फिर से कोई समस्या आती है तो नई मोटर लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य समस्या पानी की कुछ पाइपों के खराब होने से पैदा हो रही थी। जिसके लिए पाइपें भी बदल दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:-4-पठानकोट में पानी की किल्लतको लेकर रोष प्रदर्शन करते विभिन्न मोहल्लों के लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें