फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नघे के खिलाफ छेड़ी जंग में पुलिस की मद्द करने वाले इंफार्मर को मिलेगा नगद पुरस्कार-एसटीएफ चीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। नशे के खिलाफ जंग में पुलिस की मदद कर रहे इंफार्मरों को नगद पुरस्कार देने के लिए जल्द ही अवार्ड पॉलिसी लाई जा रही है, जिसका मसौदा नशे की समस्या को लेकर गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की तरफ से तैयार किया गया है। ये ड्राफ्ट पॉलिसी जल्द ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सामने फाइनल अप्रूवल के लिए रखी जाएगी। यह जानकारी एसटीएफ चीफ व एडीजीपी गुरप्रीत कौर दियो ने मक्खू के खडूर पैलेस में नशे के खिलाफ आयोजित पब्लिक मीटिंग में दी।
विज्ञापन

एडीजीपी गुरप्रीत कौर दियो ने कहा कि इस पॉलिसी में न सिर्फ गुप्तचरों बल्कि नशे के खिलाफ चल रही जंग में दिल से काम करने वाले अधिकारियों के लिए भी नगद पुरस्कार की व्यवस्था है। मीटिंग में अलग-अलग गांव से आए लोगों से बातचीत में उन्होंने गांव नारंग सिंह वाला की महिलाओं के प्रयासों की प्रशंसा की, जिन्होंने अपने गांव में नशे की समस्या को खत्म करने के लिए नशा निगरान कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी गांव में नशे की बिक्री और इस्तेमाल की निगरानी करती है और इसकी सूचना पुलिस को देती है। उन्होंने कमेटी का गठन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और पूरे गांव खासकर पंचायत व अधिकारियों को इस कमेटी की मदद के लिए आगे आने को कहा।
एसटीएफ चीफ ने नशे की समस्या और इस पर हो रहे कार्यों को लेकर गांव के लोगों का फीडबैक लिया और लोगों को भरोसा दिलाया कि वह उनका फीडबैक सीधा मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगी। उन्होंने नशे के खिलाफ चल रही जंग को जन आंदोलन में बदलने का आह्वान करते हुए लोगों को इसमें अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा। मीटिंग में मौजूद लोगों से एसटीएफ हेडक्वार्टर के मोबाइल नंबर 79019-59595 और 79019-39393 साझा करते हुए उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कोई भी जानकारी लोग सीधे इन नंबरों पर दे सकते हैं। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन नंबरों पर आने वाली कॉल्स की वह खुद निगरानी करती हैं।
विज्ञापन

डीसी चंद्र गैंद ने अलग-अलग गांव से आए लोगों को नशे के आतंकवाद पर चोट करने का आह्वान करते हुए कहा कि लोग अपने गांव से ही नशे के खात्मे की मुहिम शुरू करें।
विज्ञापन





फोटो संख्या-06एफजेडआरपी01जे
कैप्शन--फिरोजपुर के मक्खू में नशे के खिलाफ आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित करती हुई एसटीएफ चीफ एडीजीपी गुरप्रीत कौर दियो।
फोटो संख्या-06एफजेडआर्पी02जे
कैप्शन--फिरोजपुर के मक्खू में समारोह के बाद नशे संबंधी ग्रामीणों की समस्या सुनती हुई एसटीएफ चीफ एडीजीपी गुरप्रीत कौर दियो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें