फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत से गुस्साए गांव निवासियों ने किया रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
माहिलपुर (होशियारपुर)। ब्लाक माहिलपुर के पहाड़ी क्षेत्र के गांव जेजों दोआबा में लंबे समय से पानी की किल्लत से दो चार हो रहे ग्रामीणों ने सरकारी ट्यूबवेल पर तैनात कर्मी को बाहर निकालकर कमरे को ताला जड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने जेजों दोआबा-ऊना रोड पर करीब तीन घंटे जाम लगाकर प्रदेश सरकार और जल आपूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि गांव में लगे सरकारी ट्यूबवेल से ही सिर्फ गांव में पानी आता है। तीन माह से गांव में पानी की काफी किल्लत चल रही है। इस बाबत विभाग से कई बार कई शिकायत भी की गई लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। कई बार ग्रामीण खुद टैंकर लेकर पानी लाते हैं या फिर किसी धार्मिक स्थान से पानी लेकर अपना काम चला रहे हैं। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसडीओ सुखविंदर सिंह ने धरनाकारियों को एक सप्ताह के अंदर ट्यूबवेल को ठीक कर पानी की आपूर्ति सुधारने का आश्वासन दिया। उनके मुताबिक गर्मी के कारण पानी का लेवल नीचे चला गया है जिससे यह मुश्किल आई है। इसे जल्द ठीक किया जाएगा। मौके पर पंकज शर्मा, मक्खन सिंह, जगदीश कुमार, निर्मला देवी, बलविंदर कौर, जसपाल कौर, जसविंदर कौर, आशा रानी, गगनदीप कौर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें