फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए मुलाजिमों का दोबारा रिमांड लेने जिला अदालत पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। सीआईए स्टाफ की हिरासत में नौजवान जसपाल सिंह की संदिग्ध हालात मौत के बाद उसके शव को खुर्द बुर्द करने के मामले में गिरफ्तार सीआईए के दो मुलाजिमों सुखमंदर सिंह व दर्शन सिंह को दोबारा रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने सोमवार को जिला अदालत में याचिका दायर की है। गिरफ्तारी के बाद दोनों मुलाजिम चार दिन के पुलिस रिमांड पर रहे थे और बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। दो दिन पहले शनिवार को पुलिस ने इन दोनों मुलाजिमों को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर जेएमआईसी एकता उप्पल की अदालत में पेश करके उनके दोबारा रिमांड देने की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। अब जिला अदालत में दायर याचिका पर 4 जून को अतिरिक्त जिला व सेशन जज एचएस लेखी की अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

जिला पुलिस का कहना है कि पहले रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को कोई सहयोग नहीं दिया। दोनों से नहर में फेंकी गई जसपाल सिंह की लाश, उसके कपड़ों समेत फंदा लगाने में उपयोग चादर के अलावा उसका मोबाइल फोन बरामद कराया जाना है। जेएमआईसी की अदालत ने पुलिस की याचिका को इस आधार पर खारिज कर दिया था कि दोनों आरोपी पहले ही चार दिन पुलिस रिमांड पर रह चुके है और ऐसे में उनके रिमांड को और नहीं बढ़ाया जा सकता।
उल्लेखनीय है कि सीआईए स्टाफ के इन दोनों मुलाजिमों पर आरोप है कि इन्होंने नौजवान के कथित रूप से खुदकुशी करने के बाद इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिन्द्र सिंह के साथ मिलकर उसके शव को ठिकाने लगाने की मंशा से नहर में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार नहर में फेंकने के बाद आरोपियों ने नौजवान की लाश से सारे कपड़े उतार लिए थे। पुलिस को आरोपियों को साथ लेकर उनकी निशानदेही पर नौजवान की लाश व उसके कपड़ों को बरामद करना चाहती है और साथ ही फंदा लगाने में उपयोग चादर व नौजवान के फोन की भी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

विधायक किक्की ढिल्लों के आवास का घेराव कल
15 दिन पहले यहां के सीआईए स्टाफ की हिरासत में नौजवान जसपाल सिंह की संदिग्ध मौत के बाद उसकी लाश को खुर्द बुर्द करने के मामले में पीड़ित परिवार व जनतक जत्थेबंदियों पर आधारित एक्शन कमेटी ने 5 जून को विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के आवास का घेराव करने की घोषणा की है। एक्शन कमेटी का आरोप है कि फरीदकोट पुलिस पीड़ित परिवार को इंसाफ देने में नाकाम साबित हो चुकी है। अभी तक पुलिस नौजवान की लाश ही बरामद नहीं कर सकी है। पीड़ित परिवार व एक्शन कमेटी की तरफ से पिछले 13 दिनों से एसएसपी दफ्तर के मुख्य गेट के समक्ष दिन रात का धरना दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें