फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज समस्या से पीड़ित लोगों ने ईओ कार्यालय के समक्ष लहराई चूडिय़ां

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। नई आबादी गली नंबर 0-1 में पिछले काफी समय से सीवरेज व्यवस्था सुचारु न होने से परेशान यहां के बाशिंदों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। भड़के लोगों ने तपती गर्मी में नगर परिषद के ईओ कार्यालय के समक्ष रोष व्यक्त करते हुए चूड़ियां लहराई। साथ ही परिषद प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन की अगुवाई समाज सुधार सभा के प्रधान राजेश गुप्ता ने की। भयंकर गर्मी के दौरान भारी संख्या में एकत्र हुए वार्ड के निवासियों ने ईओ के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि अगर वे उनके मोहल्ले में सीवरेज व्यवस्था सुधार नहीं सकते तो चूड़ियां पहन कर घर बैठ जाएं। चूड़ियां खनका रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नई आबादी के बाबा रामदेव मंदिर के पास दो तीन गलियों में सीवरेज सिस्टम खराब होने के कारण दूषित पानी गलियों में भरा रहता है। इससे राहगीरों व खासकर स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने पर भी समस्या का कोई हल नहीं निकला। इस पर उन्हें रोष प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समस्या का समाधान न हुआ तो वह अदालत का दरवाजा खटकाने को मजबूर होंगे। इस मौके पर ऊषा रानी, सीता रानी, कलावती, शांति देवी, लक्ष्मी देवी, ज्योति, राधा, ईशा, बिट्टू, कमला रानी, चिमन लाल, राजेश गुप्ता, अशोक कुमार, जोनी, हरीश, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे। इस बारे में एसडीएम पूनम सिंह ने कहा कि वह शीघ्र ही समस्या हल करवाएंगी और लापरवाह विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें