फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। पिछले कई वर्षों से बदहाल सीवरेज प्रणाली के कारण नारकीय जीवन जी रहे लाइन पार क्षेत्र के बाशिंदों ने शुक्रवार को समाज सुधार सभा के प्रधान राजेश गुप्ता के नेतृत्व में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। साथ ही एसडीएम पूनम सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में लाइन पार क्षेत्र के बाशिंदों ने कहा कि नई आबादी को सिद्धू नगरी से आर्य नगरी गली से जोड़ने वाले रास्ते के अलावा बाबा रामदेव मंदिर के साथ लगती दो तीन गलियों में सीवरेज सिस्टम खराब है। इससे पिछले कई वर्षों से यहां पर दूषित पानी फैला रहता है। इस कारण स्कूली बच्चों व अन्य राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग इस दूषित पानी से निकलते समय गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। इसके अलावा नई आबादी को जोड़ने वाले श्रीगंगानगर रोड स्थित बेसिक स्कूल का रास्ता भी इसी कारण खराब हो चुका है।
यहां के निवासियों ने कहा कि वह पानी, सीवरेज व अन्य सभी टैक्स अदा करते हैं इसके बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं और वब गंदगी में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब भी कोई सुनवाई न हुई तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे, जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। उन्होंन एसडीएम से से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें