फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सिद्धू ने रखा मछली पालन विभाग की नई बिल्डिंग का नींव पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछली पुंग फार्म में प्रशिक्षण कैंप शुरू
कैबिनेट मंत्री सिद्धू ने रखा मछली पालन विभाग की नई बिल्डिंग का नींव पत्थर
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। हुनर विकास कार्यक्रम के तहत मछली पुंग फार्म कपूरथला में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कैंप की शुरुआत की गई। मुख्य मेहमानपशु पालन, मछली पालन व डेयरी विकास मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मछली पालन विभाग कपूरथला के दफ्तरी कांप्लेक्स की नई बिल्डिंग का नींव पत्थर रखा। कार्यक्रम में कपूरथला हलका विधायक राणा गुरजीत सिंह व जिला कांग्रेस की प्रधान बलबीर रानी सोढी ने भी विशेष तौर पर शिरकत की।
मंत्री सिद्धू ने मछली पालकों को संबोधन करते हुए बताया कि आज का युग खेतीबाड़ी में विभिन्नता लाने का युग है, इसमें कृषि के साथ-साथ अन्य सहायक धंधों की बहुत जरूरत है। इन सहायक धंधों में से सबसे अधिक मछली पालन का पेशा बहुत ही लाभकारी है। इससे जहां किसान की आमदन में इजाफा होता ही है। साथ ही पौष्टिक आहार भी खाने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान अधिक से अधिक इस धंधे को अपनाएं, जिससे वह अपनी आमदनी में विस्तार कर सकें। इस मौके पर डायरेक्टर डा. मदन मोहन डायरेक्टर, वार्डन मछली पालन विभाग पंजाब सुखविंदर सिंह, जिला प्रशासन से एसडीएम डा. नयन, विद्या सागर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मछली पालक विकास एजेंसी कपूरथला, डा. बिक्रमजीत सिंह ग्रेवाल सहायक डायरेक्टर मछली पालन कपूरथला, एचएस बावा जिला मछली प्रसार अधिकारी कपूरथला और प्रशिक्षण लेने वाले मछली पालक उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें