फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने कोर्ट मैरिज की, परिजनों से जान की सुरक्षा के लिए अदालत में दी याचिका दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


प्रेमी जोड़े ने कोर्ट मैरिज की, अदालत ने दी सुरक्षा
लड़की के परिजनों ने पुलिस दी थी शिकायत, अपहरण का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। प्रेमी जोड़े ने कोर्ट मैरिज के बाद लड़की के परिजनों से जान का खतरा होने पर पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के लिए नवविवाहित दंपति ने अदालत में याचिका दायर की है। अदालत ने पुलिस को दोनों की सुरक्षा के आदेश दे दिए हैं। दूसरी तरफ जलालाबाद के अमीरखास थाना पुलिस ने लड़की परमजीत कौर की मां के बयान पर लड़के अजय कुमार समेत दस लोगों पर लड़की को अगवा करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना अमीर खास के एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि गांव बलेलके उताड़ निवासी परमजीत कौर की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 27 सितंबर की रात को करीब 9 बजे वह और उसकी लड़की घर पर मौजूद थी। तभी अजय कुमार पुत्र गुरनाम सिंह, बूटा सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, शेर सिंह, गुरनाम सिंह पुत्र ठाकर सिंह वासी टिवाना कलां व 6 अज्ञात व्यक्ति मुंह बांधे उसके घर में घुसकर उससे मारपीट की और परमजीत कौर को बाइक पर ले गए। पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। थाना अमीर खास के प्रभारी इकबाल खान ने बताया कि अजय कुमार ने परमजीत कौर को अगवा नहीं किया है। परमजीत ने अजय को बुलाया था और उसकी बाइक पर बैठकर चली गई। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। परिजन शादी नहीं कर रहे थे। दोनों फिरोजपुर में कोर्ट मैरिज की है। साथ ही दोनों ने लड़की के परिजनों से जान का खतरा होने और पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की अदालत में याचिका दायर की है। अदालत ने दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश फिरोजपुर पुलिस को जारी किए हैं। दूसरी तरफ जांच अधिकारी हरनेक सिंह ने भी कहा कि परिवार द्वारा अगवा बताई जा रही लड़की ने कोर्ट मैरिज कर फिरोजपुर अदालत में याचिका दायर कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। लड़की ने याचिका में कहा कि उस ने अजय से शादी कर ली है और उनकी सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें