फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गायक निजा के गीतों पर झूमे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी गायक निंजा के गीतों पर झूमे विद्यार्थी
विज्ञापन

जालंधर। डीएवी विश्वविद्यालय में हॉस्टल नाइट पंजाबी गायक निंजा के गीतों की प्रस्तुति के साथ संपन्न हुई। गायन ने पंजाबी गीतों की प्रस्तुति के दौरान डांस भी किया। नाइट में नाटी, भंगड़ा एवं फोक डांस भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान शुभम और अंकिता को मिस्टर एंड मिस होस्टल चुना गया। कार्यक्रम के अंत में उपकुलपति ने गायक निजा को उनकी प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजन गुप्ता, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. जसबीर ऋषि, निदेशक मीडिया डॉ. केके रत्तू भी मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं डीएवी विश्वविद्यालय के एनएसएस यूनिट की ओर से लायंस क्लब के सहयोग से रक्तदान कैंप भी लगाया गया। इसमें सौ से ज्यादा विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब जालंधर के जेपी सिंह चौधरी और विश्वविद्यालय की कुल सचिव डॉ. रेखा कालिया भारद्वाज ने किया। इस दौरान लायंस क्लब जालंधर के अन्य सदस्यों के साथ विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. जसबीर ऋषि व निदेशक मीडिया डॉ. केके रत्तू उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें