फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक नाबालिग सहित दो की मौत
विज्ञापन

बाइक चला रहे बच्चे को बाइक सवार ने मारी टक्कर
अन्य हादसे में ट्रक सवार ने बाइक सवार को चपेट में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। दो विभिन्न सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। थाना घल्लखुर्द ने वीरवार को एक बाइक सवार और थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गुरमेेल सिंह (50) पुत्र बंता सिंह वासी गांव गिल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा गुरप्रीत सिंह (16) बाइक पर मुदकी की तरफ से अपने गांव गिल आ रहा था। गांव गिल के पास आरोपी परमजीत सिंह वासी गांव भलूर ने अपनी तेज रफ्तार बाइक गुरप्रीत की बाइक में दे मारी। इस हादसे में दोनों जख्मी हो गए। गुरप्रीत सिंह को फरीदकोट के गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया, जहां उसकी उपचार दौरान मौत हो गई। इस मामले की जांच एएसआई कुलवंत सिंह कर रहे हैं। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने आरोपी परमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गुरचरण सिंह (19) वासी सरूप सिंह वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पिता बलवीर सिंह अपनी बाइक पर सब्जी लाद कर बेचने के लिए जा रहा था कि गांव टिलू अराई के पास किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बलवीर सिंह की मौत हो गई। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें