कमेटी लगाएगी राशि को रिलीज करने की गुहार
जालंधर। पंजाब के लगभग 1600 अनएडिड कॉलेजिस का प्रतिनिधित्व करती, 14 संगठनों की संयुक्त कमेटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जैक) के चेयरमैन अश्वनी सेखरी ने का कहना है कि 1600 करोड रुपये के पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (पीएमएस) के वितरण में देरी के परिणाम स्वरूप कॉलेजेस को सैकड़ों एनपीए खातों, चेक बाउंसिंग मामलों, कॉलेजिस की नीलामी, सोसाइटी व ट्रस्ट के मैबरों के खिलाफ कार्रवाई, सैलरी में देरी व मानसिक तनाव से जूझना पड़ रहा है। आधे से ज्यादा कॉलेज एनपीए खातों में तबदील हो गए है। पिछले 3 सालों से कॉलेजों को सरकार से पीएमएस के लिए स्वीकृत बकाया राशि नहीं मिली है। शिक्षा क्षेत्र को बचाने के लिए सरकार के हस्तक्षेप की आवश्यकता है। बीएड फेडरेशन के प्रेसिडेंट, सरदार जगजीत सिंह ने कहा कि उनकी एसोसिएशन (जैक) 21 जून को पंजाब के मुख्यमंत्री से मिलेगी, केंद्र सरकार से 1600 करोड़ की बकाया पीएमएस राशि को रिलीज करने की गुहार लगाई है।