फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीजनल सेंटर के वीसी का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
रीजनल सेंटर के वीसी के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

सेंटर की खस्ता हाल इमारत दोबारा बनाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
पंजाब यूनिवर्सिटी के अधीन चल रहे रीजनल सेंटर की खस्ता हालत इमारत को लेकर वीरवार को विद्यार्थियों ने वाइस चांसलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वाइस चांसलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। छात्र नेता धीरज कुमार, पूर्वनीत सिंह और जगदीप सिंह ने बताया कि रीजनल सेंटर की इमारत करीब 50 साल पुरानी है, जो अब खस्ता हो चुकी है। ये दो मंजिला इमारत किसी भी समय गिर सकती है। इसकी ऊपरी मंजिल के कुछ कमरे पहले ही गिर चुके हैं। इस वजह से अब क्लास नीचे के कमरों में लगाई जाती है। मगर यह भी इस कदर खस्ता है कि हर समय भय बना रहता है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि सेंटर की इमारत के लिए जगह भी दी गई है। इसके लिए दो करोड़ की ग्रांट भी जारी हुई थी, मगर कोई हल नहीं किया गया। यह सब कुछ शिक्षा को फेल करने के लिए किया जा रहा है। इस सेंटर में करीब पांच सौ विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। इसके अलावा सेंटर में प्रोफेसर की भी कमी है, जिससे पढ़ाई का भी नुकसान होता है। उन्होंने नई इमारत बनाने और प्रोफेसर की कमी पूरी करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का हल नहीं किया गया तो वह 23 अप्रैल को डीसी दफ्तर का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें