चंडीगढ़ से आए शिक्षा अधिकारियों को स्कूल में बनाया बंदी
डीपीआई, डिप्टी डायरेक्टर व स्टेट कोआर्डिनेटर की टीम ने प्राइमरी स्कूल का किया दौरा
स्कूल के शिक्षक ने टीम को कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाए
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
प्रदेश में पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब का प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों ने बायकाट किया हुआ है। इसीलिए डीपीआई और पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब के स्टेट कोआर्डिनेटर ने अपनी टीम के साथ बुधवार फिरोजपुर जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण किया, लेकिन किसी भी स्कूल के शिक्षक ने टीम को कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाए। गांव वजीदपुर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में टीम को बंदी बनाया। काफी देर तक हंगामा चलाने के बाद मुक्त किया।
चंडीगढ़ से बुधवार सुबह डीपीआई, डिप्टी डायरेक्टर जगतार सिंह व पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब के स्टेट कोआर्डिनेटर दविंदर सिंह अपनी टीम के साथ फिरोजपुर पहुंचे। इसके बाद टीम ने जिले के विभिन्न प्राइमरी स्कूलों का दौरा कर पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब स्कीम के बारे में जानकारी हासिल की। परंतु सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों ने टीम का बायकाट किया और किसी भी शिक्षक ने टीम के अधिकारियों को कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाए। फिरोजशाह और वजीदपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में टीम का काफी विरोध हुआ। यही नहीं वजीदपुर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में सैकड़ों शिक्षकों ने टीम का घेराव किया और स्कूल में ही टीम को बंदी बनाकर रखा। स्कूल में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, उसके बाद टीम को मुक्त किया। शिक्षकों की मांग थी कि सात साल वाले तबादले बंद किए जाए। दस हजार रुपये से कम पर काम नहीं करेंगे। वेतन कम करने की साजिश बंद की जाए।
फोटो संख्या-18एफजेडआरपी01 व 02
कैप्शन--फिरोजपुर के गांव वजीदपुर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में कार के आगे बच्चे बैठाकर टीम को बंदी बनाया।