कविताओं से बताई फौजी की जिंदगी
कवयित्री पूनम सिंह के काव्य संकलन यात्रा..तुम तक का विमोचन
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
सेना क्लब में रविवार को सेवन इन्फेंट्री डिवीजन के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह की पत्नी कवयित्री पूनम सिंह के नये काव्य संकलन यात्रा..तुम तक का मुख्य मेहमान जीओसी जसबीर सिंह संधू ने विमोचन किया। इसमें एक फौजी की जिंदगी व अलग-अलग जगहों के बारे में 51 कविताएं लिखी हैं। इसमें फिरोजपुर के सतलुज दरिया, बार्डर, शहीदों की समाधि व अन्य जगहों का जिगर किया है।
पुस्तक के विमोचन के दौरान कवयित्री पूनम सिंह ने बताया कि कविताओं में एक फौजी की जिंदगी के बारे में लिखा है कि वह एक से दूसरे शहर में जाकर नई जगहों पर कैसे नौकरी करता है, कई फौजियों का परिवार भी उसके साथ नहीं होता है। र कई फौजी अपने परिवार को साथ लेकर चलते हैं। नई-नई जगह और नये-नये लोगों से मिलते हैं। पुस्तक में कविता मेरे मौला सहारा दे, मांगू बस इतना किनारा दे, लडख़ड़ा रहा मैं थाम ले.., जीवन में यात्रा, यात्रा में जीवन, रास्ते बुलाते, रास्ते घुमाते.., फिरोजपुर की फिजाओं में, रचता बसता रमता पंजाब, वीर शहीदों ने इसकी माटी में, अपने लहू से खिलाए गुलाब.., आओ तुम ऐसे मेरे आंगन में, बरसे फुहार जैसे सावन में, सजा दूं मैं झूले आंगन में, बढ़ाए प्यार की पींग सावन में, कितने दिनों से था तुम्हारा इंतजार, छुपी थी तुम जाने किस आंगन में, आकर संवार दो मेरा ये संसार, खिलादो प्यार के फूल आंगन में.. है। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर रामवीर, सेशन जज एस.के अग्रवाल, अनिरु गुप्ता, डा. हरमिंदर सिंह बेदी उपस्थित थे।