फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक्केशाही अवार्ड लेकर विधायक के घर पहुंची कमेटी, बंद किया गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
धक्केशाही अवार्ड लेकर विधायक के घर पहुंचे
विज्ञापन

गेट न खोलने पर ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी किया रोष प्रदर्शन
15 से 17 मार्च तक चंडीगढ़ में करेंगे भूख हड़ताल: कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
कच्चे कर्मियों को पक्का न करने, कर्मियों के वेतन में कटौती करने, सुविधा कर्मियों को बहाल न करने जैसी अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी शुक्रवार को कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी को धक्काशाही अवार्ड देने उसके निवास स्थान पहुंची। गेट नहीं खोले जाने से नाराज कमेटी के सदस्यों ने रोष प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धक्काशाही अवार्ड गेट के साथ लगते बाउंड्रीवाल पर रख दिया।
कमेटी के सदस्य जनक सिंह, सुनील कुमार, वीरेंद्र सिंह, सर्बजीत सिंह व रामप्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि प्रदेश में सरकार बनने पर कच्चे कर्मियों को पक्का करेंगे, डेलीवेज के स्थान पर रेगुलर वेतन देगी जैसी अन्य वादे किए थे, जिसमें से एक भी पूरे नहीं किए। नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार एउनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ भी उनकी बैठक नहीं हो पा रही है, इन्हीं सब बातों को देखते हुए कमेटी ने प्रदेश सरकार के मंत्री व विधायकों को धक्केशाही अवार्ड देने का फैसला किया था। इसी कड़ी में शुक्रवार को विधायक परमिंदर सिंह पिंकी को धक्काशाही अवार्ड देने गए थे। उनके आने की खबर लगने पर विधायक पिंकी पहले ही कहीं चले गए, और कोठी का गेट नहीं खोला गया। इस पर धक्केशाही अवार्ड को उनके गेट के पास ही रख दिया। कमेटी सदस्यों ने बताया मांगों के समर्थन में 15 से 17 मार्च तक चंडीगढ़ में भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें