फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियों में बने रहे के लिए कुछ भी बोल सकते हैँ खैरा : राणा गुरजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरा को कोई गंभीरता से नहीं लेता : राणा
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा, सिर्फ बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं नेता प्रतिपक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। पत्रकारों से बातचीत में राणा ने कहा कि खैरा सिर्फ बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं और मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ भी बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी है कि विरोधी पक्ष के नेता को न तो सरकार पर और न ही न्यायपालिका पर विश्वास है।
विज्ञापन

खैरा की तरफ से जस्टिस नारंग कमीशन को बोगस बताने और हाईकोर्ट जाने संबंधी बयान पर राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि खैरा कोई भी मामला दर्ज करवाने के लिए कहीं भी जाने के लिए आजाद हैं। हालांकि वह पाक-साफ निकलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से खैरा को उनके अपने हलके भुलत्थ में दी जा रही कड़ी चुनौती ही उनके तिलमिलाने की असली वजह है। भुलत्थ के लोग ही खैरा को उचित समय आने पर सबक सिखाएंगे। एक सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सूबे के किसानों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा वचनबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ मुलाकात करके सूबे के किसानों के पराली प्रबंधन के लिए मुआवजे की मांग की है। राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल के पराली न जलाने संबंधी आदेशों के बाद मुख्यमंत्री का यह कदम किसानों के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने इस मुद्दे पर किसानों को गुमराह करने के लिए विरोधी पक्ष की निंदा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें