फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिल अधिकारियों समक्ष उठाया सफाई व्यवस्था का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास मिशन ने उठाया सफाई व्यवस्था का मुद्दा
विज्ञापन

नगर काउंसिल अधिकारियों से मिला शिष्टमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
विकास मिशन का शिष्टमंडल अध्यक्ष जगदीश राय ढ़ोसीवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर काउंसिल अधिकारियों से मिला। इस दौरान मिशन ने काउंसिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंदर कटारिया, सेेनेटर इंस्पेक्टर दविंदर सिंह व सेनेटरी सुपरवाइजर धर्मपाल समेत अन्य समक्ष शहर की चरमरा चुकी सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया।
उपाध्यक्ष कटारिया ने मिशन के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाते कहा कि नए सफाई सेवकों की भर्ती जल्द की जा रही है। सभी वार्डों में सफाई सेवक लगाए जाने का प्रोग्राम है। नए कर्मचारियों की भर्ती तक सभी वार्ड में सप्ताह में कम से कम दो बार सफाई सेवक अवश्य भेजे जाएंगे। सीवरेज की सफाई के बाद सड़क पर पड़े मलबे संबंधी मुद्दा उठाए जाने पर कटारिया ने कहा कि कमेटी के कर्मचारियों का मलबा हटाने का फर्ज बनता है। सेनेटरी इंस्पेक्टर के फोन नंबर 82830-41200 या सुपरवाइजर को फोन नंबर 96466-83100 पर सूचित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की स्ट्रीट लाइटों के संबंध में उन्होंने विश्वास दिलाया कि कार्य साधक अधिकारी के छुट्टी से वापस आते ही यह मामला उनके ध्यान में लाया जाएगा। इस दौरान उपाध्यक्ष निरंजन सिंह रखरा, महासचिव काला सिंह बेदी, कोषाध्यक्ष अनिल अनेजा, ओपी खिच्ची, दर्शन कक्कड़, योगेश्वर योगी, सुखमंदर बेदी, सुरेंदर छाबड़ा, तेजिंदर बेदी, राहुल शर्मा और शाम लाल बांसल समेत अन्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें