दलितों व मजदूरों के कर्ज माफ करे सरकार : महिंदरा
मुक्तसर। गुरु गोबिंद सिंह पार्क में सोमवार को कर्ज मुक्ति मोर्चा की बैठक बलविंदर सिंह रहूड़ियांवाली की अध्यक्षता में हुई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न महकमों और बैंकों के कर्जदारों ने भाग लिया। इस दौरान कर्जदारों, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों व यूनियनों के प्रतिनिधियों ने दलित ह्यूमन राइट्स पंजाब के स्टेट कोआर्डिनेटर अशोक महिंदरा को समस्याओें से अवगत कराया। महिंदरा ने कहा कि वे जल्द ही इस मामले में वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि चिंता का विषय है कि कर्ज के बोझ तले दबा मजदूर व दलित वर्ग खुदकुशियों को मजबूर हो रहा है। इस दौरान गुरमीत सिंह भागसर, कुलदीप सिंह लक्खेवाली, बलवदिंर सिंह, भोला सिंह और काला नाथ समेत अन्य भी मौजूद थे।