संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिला बाल सुरक्षा इकाई, पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम ने टांडा और होशियारपुर में स्कूली बसों की जांच की। टांडा में 22 सितंबर तथा होशियारपुर में 30 सितंबर को यह अभियान चला।
अभियान में कुल 26 स्कूली बसों की जांच हुई, 14 चालान काटे गए। जांच में एक्सपायरी फर्स्ट एड किट, लेडी अटेंडेंट की अनुपस्थिति, अग्निशमन यंत्र न होना और ड्राइवर-अटेंडेंट का वर्दी में न होना जैसी कमियां मिलीं। टीम ने स्कूल प्रबंधकों को पॉलिसी के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ड्राइवरों का मेडिकल चेकअप, वर्दी और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान पूरे जिले में जारी रहेगा। स्कूलों को बसों में मिली कमियों को तुरंत दूर करने की हिदायत दी गई।