संवाद न्यूज एजेंसी
नवांशहर। अपने पिता के लिए रक्त लेने बीडीसी ब्लड सेंटर पहुंची मंजीत कौर ने अचानक एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। उन्हें केंद्र में पता चला कि 1 अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जा रहा है।
राहों के गांव मिर्जापुर निवासी कुंदन सिंह निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। बीडीसी ब्लड सेंटर के सचिव प्रो. जेएस गिद्दा ने मंजीत की उपस्थिति को रक्तदान के महत्व के लिए सार्थक बताया। एडवोकेट सुलक्षण सरीन की अध्यक्षता में रक्तदान का संकल्प लिया गया। शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। इस दौरान निशुल्क ब्लड ग्रुपिंग और हीमोग्लोबिन जांच भी की गई। साथ ही एनीमिया की दवाएं भी बांटी गईं। तकनीकी प्रभारी डॉ. अजय बग्गा ने बताया कि यह दिवस वर्ष 1975 से मनाया जा रहा है।