फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल में शामिल हो सकते हैं जगमीत सिंह बराड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली दल में शामिल हो सकते हैं जगमीत सिंह बराड़
विज्ञापन

अबोहर। लच्छेदार भाषणों के लिए प्रसिद्ध आवाज-ए-पंजाब कहे जाने वाले दिग्गज पूर्व कांग्रेस नेता जगमीत सिंह बराड़ शीघ्र ही अकाली दल में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अधिकारिक रूप से किसी भी पार्टी पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि पार्टी में आने से पहले उनकी सुखबीर सिंह बादल के साथ बैठक भी हो चुकी है और शीघ्र ही इसका औपचारिक एलान किया जा सकता है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बराड़ बिना शर्त अकाली दल में शामिल हो रहे हैं। गत जनवरी में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की पंजाब इकाई अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए इशारा किया था कि अकाली दल के योग्य नेता उनसे लगातार संपर्क कर रहे हैं। मूल रूप से श्री मुक्तसर साहिब के गांव बाम निवासी जगमीत सिंह बराड़ कुशल राजनेता के साथ ही तेज तर्रार वक्ता, अच्छे वकील और बढ़िया लेखक भी हैं। लंबे समय तक कांग्रेस की सेवा करने वाले बेबाक वक्ता बराड़ ने पिछले लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद सोनिया गांधी से संबंधित एक विवादित बयान दिया। उसके बाद इन्हें कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें