फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने फूंका मेयर का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने फूंका मेयर का पुतला
विज्ञापन

गंदगी, ओवरफ्लो सीवरेज और पीने लायक पानी नहीं मिलने से नाराज
लोगों की चेतावनी, समस्याएं दूर नहीं हुई तो लोकसभा इलेक्शन का करेंगे बायकॉट
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड 29 में लोगों ने वीरवार क ो मेयर का पुतला जलाकर नगर निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। वार्ड में सफाई नहीं होने, ओवरफ्लो सीवरेज और पीने लायक पानी नहीं मिलने से नाराज लोगों ने मेयर समेत सभी जिलाधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि चुनाव से पहले उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी बबलू, विजय लक्ष्मी, जगीर कौर, वीना, सुनीता, दर्शना, लता, आशा, हरविंद्र, राज रानी, राजीव कुमार, प्रिंयकल, गोल्डी, आकाश, लक्की आदि ने नगर निगम और मेयर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि मेयर अनिल वासुदेवा को प्रदेश में सफाई के मामले में शहर का 7वें स्थान पर रहने की बधाई मिल रही है। लेकिन असलियत में लोग गंदगी में रहने को विवश हैं। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि पूरी कॉलोनी में गंदगी के ढेर लगे हैं। 6 महीने से निगम कर्मचारियों ने इसकी लिफ्टिंग नहीं की है। जिसके कारण लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। डंपर टूट चुका है, जिसके कारण बाहर ही गंदगी बिखरी पड़ी है। गर्मियों में लोग और ज्यादा बीमारियों के शिकार होंगे। इसके साथ ही यहां सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या ने लोगों को परेशान कर रखा है। आए दिन सीवरेज ब्लॉक रहता है और इसका गंदा पानी घरों में आ जाता है। पीने के पानी में भी यह सीवरेज का पानी मिक्स हो रहा है। नगर निगम लोगों को बीमारियां बांट रहा है। वार्ड की गलियों और नालियों की स्थिति भी खराब है। लोगों ने कहा कि हर बार चुनावों के मौसम में नेताओं की ओर से झूठे आश्वासन देकर वोट ले लिए जाते हैं। लेकिन इसके बाद समस्याओं का हल करने के लिए कोई आगे नहीं आता। मेयर अनिल वासुदेवा ने भी समस्याओं के हल के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। वार्ड पार्षद से लेकर निगम कार्यालय तक समस्याओं को दूर करने की दुहाई दी जा चुकी है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने कहा कि यदि समस्या को हल करने की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वह लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे और निगम दफ्तर घेरेंगे।
विज्ञापन


फोटो:-6-मेयर अनिल वासुदेवा का पुतला जलाते लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें