फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कढि6सान मजदूर विरोधी सरकार को लोकसभा चुनावों में सबक सिखाएगी जनता-गुलजार सिंह रणीके

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन सरकार किसान मजदूर विरोधी: रणीके
विज्ञापन

कहा, लोकसभा चुनाव में सरकार को सबक सिखाएगी जनता
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल एससी विंग के प्रधान गुलजार सिंह रणीके ने कैप्टन सरकार किसान और मजदूर विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा किसानों, मजदूरों और युवा वर्ग को धोखे में रखकर सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस सरकार को जनता लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी। वह शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री नानकसर टोभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
रणीके ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मात्र दो वर्ष के दौरान ही करीब 11 बार बिजली के रेटों में बढ़ोत्तरी की। वहीं सरकारी कर्मचारियों पर 200 रुपये प्रति माह टैक्स लगा दिया। इसके अलावा पेयजल के रेटों में पांच गुणा बढ़ोत्तरी कर दी। जमीनों की रजिस्ट्रयां व इकरारनामों की फीसें भी दो गुनी बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि घर-घर नौकरी व युवाओं को स्मार्ट फोन देने का वादा करने वाली सरकार ने युवा वर्ग के साथ जमकर धोखा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आटा-दाल योजना में राशन के साथ घी और चीनी देने का दावा करने वाली कांग्रेस सरकार ने जांच के नाम पर लाखों परिवारों को इस योजना से बाहर कर दिया। इतना ही नहीं बुढापा पेंशन 500 से बढ़ाकर 25 सौ और शगुन स्कीम 15 हजार से बढ़ाकर 51 हजार करने का वायदा भी आज तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इन सब झूठे वायदों से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है इस लिए आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाने की तैयारी में है। इस मौके पर शिअद सर्कल अबोहर के प्रधान सुरेश सतीजा, हरचरण सिंह पप्पू एडवोकेट वरिंद्र ग्रोवर,पटेल घुल्ला व अजीत सिंह रिंकू मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें