फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसडी औसती यूनियन ने चीफ इंजीनियर दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन

यूनियन ने बांध प्रशासन पर लगाया विस्थापितों को परेशान करने की आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। आरएसडी औसती यूनियन ने विस्थापितों के रोजगार की मांग को लेकर चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। यूनियन अध्यक्ष डाक्टर रमेश सिंह की अगुवाई में सदस्ययों ने बांध प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी की।
यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि विस्थापितों की जांच भी हो चुकी है। इसके बाद भी बांध प्रशासन जानबूझ कर परेशान कर रहा है। उन्होंने बताया कि 45 केसों की जांच के बाद बांध प्रशासन नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए सरकार को दस्तावेज नहीं भेज रहा है। इससे विस्थापित परिवारों में रोष बढ रहा है। यूनियन ने बांध प्रशासन पर आरोप लगाया किे वह वर्षों से अपनी इस मांग को लेकर संघर्ष कर रहे है, परंतु बांध प्रशासन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं दे रहा। उनके केसों में जानबूझ कर अनुचित आब्जेक्शन लगा कर उनको तंग किया जा रहा रहा है, जोकि उनकी सहन शक्ति से बाहर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने केवल कुछ ही भूमि वहां पर खरीद कर केवल रोजगार व मुआवजे के लिए ली थी, उनको रोजगार दे दिया गया, लेकिन असल रूप से जो विस्थापित हुए हैं. उनको रोजगार लेने के लिए लगातार संघर्ष करना पड ़रहा है। यूनियन ने बांध प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनके उचित केसों के लिए नियुक्ति पत्र जारी नहीं हुए तो वह मुख्यमंत्री के बैराज बांध के उद्घाटन समारोह पर काले बिल्ले लगा कर विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर मास्टर प्रेम सागर, सफी दीन, मक्खन दीन, राकेश कुमार, टेक चंद, प्रदीप कुमार, कपिल, किशोरी लाल, सुरिंद्र कुमार, सुरजीत सिंह, मुस्ताक, मोहन लाल, सुखविंद्र, रंजना, चंपा देवी मौजूद थे। वहीं चीफ इंजीनियर जेएस नागी ने बताया कि बांध प्रशासन आरएसडी प्रशासन औसतियों के दस्तावेजों की जांच कर रहा है। जांच पूरी होने पर सरकार को रिपोर्ट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें