पानी बचाओ-पंजाब बचाओ धरना जारी
होशियारपुर। ऊना रोड पर लगाई जा रही कोका-कोला फैक्टरी के खिलाफ सफल भारत गुरु परंपरा की तरफ से कई संगठनों के सहयोग से दिया जा रहा धरना 15वें दिन भी जारी है। जतिंदर भोलू ने बताया कि पंजाब में पानी को खत्म होने से बचाने के लिए वह निरंतर यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी उनके अकेलों की जरूरत नहीं है बल्कि पूरे समाज की जरूरत है। इसी प्रकार यह लड़ाई भी केवल उनकी अकेलों की नहीं है, सभी की है। उन्होंने बताया कि पानी बचाने की यह लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग इससे होने वाले प्रभावों के जानकार हैं, वो हमारे इस संघर्ष का हिस्सा बन रहे हैं। इस अवसर पर जसपाल गोल्डी, अमृत लाल, बलकार हैप्पी, बंटी ठाकुर, मनोहर लाल बिल्लू, सतप्रकाश, तीर्थ राम, कालू, विजय कुमार, नसीब चंद और मोहन लाल मौजूद थे।