फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक मुलाजिमों ने सीआरपीएफ को किया पराजित
विज्ञापन

35वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। 35वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को बल्टर्न पार्क के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन मैच के दौरान पंजाब एंड सिंध बैंक के मुलाजिमों ने कड़े संघर्ष के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 2-1 से पराजित किया। बैंक की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए।
विज्ञापन

पूल-बी में पंजाब एंड सिंध बैंक और ऑल इंडिया पुलिस गेम्स की विजेता सीआरपीएफ दिल्ली का मैच काफी रोमांचक रहा। सीआरपीएफ की तरफ से एकमात्र गोल मीराबा सिंह ने किया। शिक्षा मंत्री ओपी सोनी के न आने के कारण टूर्नामेंट का उद्घाटन जालंधर कैंट से कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने किया। उद्घाटन से पहले अमृतसर रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा, एसडीएम जालंधर-टू धर्मवीर सिंह, तरलोक सिंह भुल्लर, सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरनजीत सिंह चन्नी, मनवीर सिंह, जिला खेल अधिकारी रामपाल सिंह, बलजिंदर सिंह, इकबाल सिंह संधू, लखविंदर पाल सिंह खैहरा और नरिंदरपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

बुधवार को रेल कोच फैक्टरी कपूरथला और बीएसएफ जालंधर के बीच शाम 4.15 बजे और दूसरा मैच भारतीय रेलवे बनाम सीआरपीएफ दिल्ली में शाम 6 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें