फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी लाईट्स बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीष्ण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फैंसी लाइट्स बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
महानगर के दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित एक फैंसी लाइटों की फैक्टरी में मंगलवार को भीषण आग लग गई है। हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
इसके बारे में आसपास के लोगों का कहना था कि इलाके में मंगलवार सुबह 8 बजे से बिजली बंद थी। जब करीब 10 बजे बिजली आई तो फैक्टरी में आग लग गई। रिहायशी क्षेत्र में स्थित लुक्सो हाईवे इलेक्ट्रिकल में लगी आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तंग गलियां होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अंदर दाखिल करने में काफी समय लग गया। इससे आग बूझने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की करीब 6 गाड़ियां लग गईं। गोदाम में लगी आग बुझाने के लिए शीशे तोड़ने पड़े। फैक्टरी रिहायशी इलाके में होने की वजह से इस आग से मोहल्लावासियों में दहशत फैल गई। गोदाम में काम करने वाले श्रमिक और आसपास के लोग बचा सामान बचाने में जुटे रहे। फैक्टरी के मालिक गिलानी ने बताया कि घटना में उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें