फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल की बैठक मुद्दे से भटकी, बरपा खूब हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल की बैठक में हंगामा
विज्ञापन

पार्षद पठेला पर दर्ज केस रद्द करवाने को एकजुट हुए थे व्यापारी
केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- उन पर केस हुआ था, तब कहां थी एकजुटता
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
नगर काउंसिल के पूूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मौजूदा पार्षद सतपाल पठेला के खिलाफ दर्ज केस रद्द करवाने की मांग पर व्यापार मंडल की बैंक रोड स्थित महादेव मंदिर में हुए बैठक मुद्दे से ही भटक गई। इसके चलते मौके पर खूब हंगामा हुआ।
कुछ दिन पहले नगर काउंसिल में पार्षदों की आपसी खींचतान का मामला थाना सिटी तक जा पहुंचा था। इस दौरान पार्षद सतपाल पठेला के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इस केस को रद्द कराने के लिए व्यापार मंडल पठेला के पक्ष में उतर आया था। रविवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश राय उर्फ पिंकी मल्होत्रा की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। मगर बैठक शुरू होते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि भटेजा व व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रिच्ची भटेजा ने आरोप लगाते हुए पूछ लिया कि जब उनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था, तब भाजपा के किसी कार्यकर्ता ने उनका साथ नहीं दिया, बल्कि मुखाल्फत की। अब भाजपा नेता पर बन आई है तो व्यापार मंडल पठेला पर दर्ज किए मामले को रद्द कराने के लिए क्यों एकजुट हो गया है। इतनी बात पर बैठक में हंगामा हो गया। मुद्दे से भटकते देखकर सामाजिक कार्यकर्ता अशोक चुघ ने खड़े होकर बात संभालते हुए कहा कि वह मामला अब पुराना हो चुका है। इसलिए जिस मसले को लेकर आज सभी एकजुट हुए हैं, सिर्फ उसी पर गंभीरता से विचार किया जाए। वरिष्ठ नेता कश्मीर सिंह ने कहा कि इस तरह का मामला दर्ज होना गलत बात है। इस गलत रिवायत को समय रहते रोकना जरूरी है।
विज्ञापन


केस रद्द न करने पर संघर्ष की चेतावनी
शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से एकमत होकर कहा कि सतपाल पठेला ने काउंसिल की बैठक के दौरान किसी को जातिसूचक शब्द नहीं कहे और उनके खिलाफ दर्ज केस झूठा व बेबुनियाद बनाया गया है। इस संबंध में व्यापार मंडल का वफद जल्द ही डीसी, एसएसपी के अलावा सभी सियासी पार्टियों के नेताओं से मिलकर केस खारिज कराने की अपील करेगा। मसला हल न हुआ तो वह संघर्ष से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाई हरनिरपाल सिंह कुक्कू भी पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिया कि अगर पठेला पर दर्ज केस साजिशन बना हुआ है तो उसे रद्द होना चाहिए। वह व्यापार मंडल को हरसंभव सहयोग देंगे। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला, कश्मीर सिंह, रविंदर कटारिया, संदीप गिरधर, राजीव दाबड़ा, तरसेम गोयल, सुनील गुंबर, अश्वनी गिरधर, सतीश कुमार, नंद लाल सिढ़ाना, अशोक कुमार, वरुण और योगेश्वर योगी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें