फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी मॉडल स्कूल का पाइप बैंड नार्थ जोन इंटर स्कूल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी मॉडल स्कूल ने नार्थ जोन इंटर स्कूल प्रतियोगिता में तृतीय
विज्ञापन

मानव संसाधन मंत्रालय की ओर आयोजन, चार प्रदेशों से आए थे प्रतिष्ठित बैंड
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित नार्थ जोन इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता में डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पाइप बैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
स्कूल प्रिंसिपल राखी ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में चार राज्य जिनमें पंजाब, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर से प्रतिष्ठित स्कूलों की पाइप बैंड टीमों ने हिस्सा लिया था। स्कूल के सीनियर वाइस प्रिंसिपल अविनाश सिंह ने बताया कि इस बैंड को तैयार करने में स्कूल के बैंड टीचर गगन व स्पोर्ट्स टीचर पंकज कुमार का बड़ा योगदान रहा। बैंड टीम के सदस्यों में कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थी शामिल थे। बैंड टीम के कप्तान शहदीप सिंह, वासू नारंग, प्रांजल, हैरी, सहजवीर, गोबिंद सिंह, गुरांश, गुरवंश और अन्य बैंड सदस्यों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल राखी ठाकुर ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों में बच्चों का हिस्सा लेना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से उनका मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। इस अवसर पर मनीश बांगा, अनु शर्मा, योगिता पुरी उपस्थित थे।
---------------
फोटो संख्या-17एफजेडआरपी02
कैप्शन--फिरोजपुर लौटी पाइप बैंड टीम का स्वागत करते हुए स्कूल के शिक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें