धुंध से मंद पड़ी जीवन की रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
सूबे में पड़ रही गहरी धुंध व समाग ने जीवन की रफतार को धीमा कर दिया है। धुंध के कारण जहां सड़क यातायात प्रभावित हुआ है, वहीं रेलगाड़ियों की रफ्तार भी मंद हो गई है। ट्रेन घंटों लेट चल रही हैं। रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को इस कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धुंध के कारण लगातार बढ़ रहे हादसों के कारण भी प्रशासन ने लोगों को देर रात और सुबह सफर न करने की हिदायतें दी हैं। शताब्दी एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब समेत अधिकतर ट्रेनें समय से घंटों देरी से चल रही हैं। आमतौर पर दिसंबर के महीने में धुंध का प्रकोप ज्यादा देखने को मिलता है, लेकिन इस बार नवंबर के पहले हफ्ते में ही रेल यातायात प्रभावित होने लगा है। स्माग की वजह से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। जालंधर से लुधियाना जाने में जहां बसें डेढ़ घंटे का समय लेती थी, वहीं इस सफर को तयक रने में इस समय 3 घंटे का समय लग रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लोग धुंध पड़ने में बहुत आवश्यक हो तो ही सफर करें, अन्यथा सफर करने से परहेज करें।