फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएमवी ने दोआबा फैस्ट-2017 में जीती ओवरऑल ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएमवी को दोआबा फेस्ट में ओवरऑल ट्रॉफी
विज्ञापन

जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने दोआबा कॉलेज की ओर से आयोजित दोआबा यूथ फेस्ट-2017 में ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की है। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने यूथ वेलफेयर विभाग के डीन नवरूप, को-डीन शमा शर्मा, वीना अरोड़ा व समूह स्टाफ को बधाई दी। उन्होनें बताया कि इस फेस्ट में 19 कॉलेजों के करीब 550 छात्राओं ने भाग लिया। एचएमवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्राफी हासिल की। एचएमवी टीम ने फैंसी ड्रेस, स्किट, कोरियोग्राफी, फोक सांग, सूफी कलाम, डिबेट, पोस्टर मेकिंग, क्ले माडलिंग, फुलकारी में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। माइम, फोक डांस, (गिद्दा), गीत गजल, फलावर अरेंजमेंट, पेंटिंग, लैंडस्केप, स्टिल लाइफ, स्कैचिंग, कोलाज मेकिंग, कार्टूनिंग व इन्ट्रालेशन में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा मिमिकरी, रंगोली में तीसरा पुरस्कार प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया। प्रिंसिपल डॉ. सरीन ने यूथ वेलफेयर विभाग और प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाएं दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें