फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो-चार के पार्टी छोडने से आप को नहीं पड़ता कोई फर्क : प्रो. साधू सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
‘किसी नेता के जाने से पार्टी कोई असर नहीं’
विज्ञापन

आप सांसद प्रो. साधू सिंह ने पार्टी छोड़ने वालों पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। फरीदकोट के सांसद प्रो. साधू सिंह ने कहा कि दो-चार नेताओं व कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ जाने से आम आदमी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। पार्टी के चुनाव चिह्न पर जीतकर विधायक बने कुछ नेताओं ने पार्टी को दो-फाड़ करने की कोशिश की है। सांसद मंगलवार को यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
प्रो. साधू सिंह सरकारी हाई स्कूल दौला में एमपी कोटे में से पांच लाख की लागत से स्कूल की चारदीवारी व पानी की टंकी का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान पत्रकारोें से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों से नकारे नेताओं को आप ने अपनी सर आंखों पर बैठाया, मगर उन नेताओं ने पार्टी को बदनाम करने में कसर नहीं छोड़ी। पार्टी में काम करने वाले मेहनती व जुझारू लीडर आज भी साथ डटकर खड़े हैं। उन्होंने सरकारी हाई स्कूल प्यौरी में आरओ प्लाट का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को खूब पढ़-लिखकर देश का नाम रोशन करने को प्रेरित किया। इस दौरान गांव दौला की पंचायत ने प्राइमरी स्कूल, गलियों के निर्माण व गांव में बैठने के लिए बैंच लगाने के लिए फंड की मांग की। प्रो. साधू सिंह ने आगामी चुनाव में मतदाताओं से साथ मांगा और हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहने की बात कही। इस मौके आप नेता सुखजिंदर सिंह काउणी, किरनपाल सिंह, सरपंच रणजीत कौर, पंच गुलाब सिंह, जसवीर सिंह मान, पंच जसकरन सिंह, छिंदरपाल सिंह, जगसीर सिंह, जीता गिल, सुखदेव सिंह, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें