फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ समाज के लिए हरियाली मुहिम बेहद जरूरी : राणा गुरजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
1.25 लाख पौधे लगाने की मुहिम का आगाज
विज्ञापन

बिजली और सिंचाई विभाग पंजाब राणा गुरजीत सिंह ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
स्वस्थ समाज के लिए हरियाली मुहिम बेहद जरूरी कदम है और इसकी शत-प्रतिशत सफलता के लिए हर वर्ग का कीमती योगदान भी अहम भूमिका निभाता है। यह बात कैबिनेट मंत्री बिजली और सिंचाई विभाग पंजाब राणा गुरजीत सिंह ने कांजली रोड स्थित गोबिंद गोधाम गोशाला में चमुंडाय ज्योतिष रिसर्च सेंटर की तरफ से शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए जाने वाले 1.25 लाख पौधों की मुहिम का आगाज करते हुए कही।
विज्ञापन

राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि आधुनिक जिंदगी में जहां सुख-सुविधा में बड़े स्तर पर विस्तार हुआ है, वहीं मानव की तरफ से वातावरण की संभाल के लिए समय न देना गंभीर चिंता का विषय बन रहा है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने आने वाले भविष्य को तंदरुस्त और खुशहाल बनाने के लिए बड़े स्तर पर पौधे लगाने और इनकी संभाल के लिए कीमती योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि रियासती शहर कपूरथला में चमुंडाय ज्योतिष रिसर्च सेंटर की तरफ से पौधे लगाने की मुहिम का शुभारंभ होना बहुत ही बढ़िया कदम है। शहर के नगर कौंसिल, नगर सुधार ट्रस्ट और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने की मुहिम शुरू करने के लिए जल्द ही संबंधित विभागों से संपर्क करके कार्रवाई करेंगे। चमुंडाय ज्योतिष रिसर्च सेंटर के संस्थापक पंडित आत्म प्रकाश शर्मा ने कहा कि 1.25 लाख पौदे लगाने का लक्ष्य शहर निवासियों के भरपूर सहयोग से जल्द पूरा किया जाएगा। इसमें पीपल, जामुन, बरगद, अंजीर और त्रिवेणी के पौधे लगाए जाएंगे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने गौशाला के प्रबंधों का जायजा लिया और श्री राधा कृष्ण मंदिर में आरती करके प्रभु परमेश्वर का आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर ऋतु शर्मा, नवनीत नीलम, रोनिका, विनय, गोबिंद गौधाम गौशाला समिति के प्रधान राकेश चोपड़ा, धीरज बजाज, राजू सूद, नारायण दास, श्रवण कुमार, संजीव बजाज, सीनियर कांग्रेस नेता विजय कुमार अग्रवाल, पूर्व पार्षद पवन अग्रवाल, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजिंदर कौड़ा, कांग्रेस नेता दीपक सलवान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें