फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने का पदक जीत कर लौटे रमनदीप का जीरा में किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगापुर में आयोजित एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जीरा पहुंचने पर किया गया शानदार स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
सिंगापुर में आयोजित एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले जीरा के रमनदीप सिंह संधू का शहर वासियों ने भव्य स्वागत किया। कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह ने रमनदीप को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
रमनदीप के स्वागत के लिए नगर काउंसिल में काउंसिल प्रधान सरबजीत कौर और उप प्रधान राजेश ढंड की अध्यक्षता में समागम का आयोजन किया गया। विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि पोलियो से ग्रस्त होने के बावजूद रमनदीप ने बॉडी बिल्डिंग मुकाबले में सोने का पदक जीता है। रमनदीप की मद्द सरकार करेगी। समागम के बाद खुली जीप में सवार होकर पूरे बाजार का चक्कर काटा। इस अवसर पर एसडीएम पुनीत गुप्ता, अजमेर सिंह बाठ एसपीडी, देवदत शर्मा डीएसपी, धर्मपाल सिंह, डॉ रशपाल सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, हरीश तांगरा प्रधान करियाना यूनियन, गुरप्रीत सिंह जज, बलजीत सिंह संधू ,कुलवंत सिंह पार्षद, धर्मपाल चुघ पूर्व प्रधान नगर काउंसिल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमनदीप संधू को दो वर्ष की आयु में पोलियो हो गया था। उन्होंने 2004 में एमबीए किया। संधू ने पहली बार जालंधर में हुए वेट लिफ्टिंग मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। जीरा में मिस्टर पंजाब मुक़ाबले में उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया। रमनदीप संधू ने बताया कि सिंगापुर में हुए मुक़ाबलों में ज्यादातर खिलाड़ी सरकारी खर्चे पर पहुंचे थे। वह अपने निजी खर्चे पर सिंगापुर में मुकाबले में हिस्सा लेने गया था।
------------------
फोटो संख्या-14एफजेडआरपी02
कैप्शन--जीरा (फिरोजपुर) में रमनदीप का स्वागत करते हुए कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें