फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया ट्राला चालक पर केस, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
फिरोजपुर-जीरा रोड पर लगे आर्मी नाके के पास ट्राले और बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने ट्राला कब्जे में कर लिया जबकि चालक भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सुखचैन सिंह वासी चंगाली जदीद ने बह कि वह अपने साले दर्शन सिंह व पत्नी सिमरजीत कौर के साथ बाइक पर सवार होकर फिरोजपुर कैंट की तरफ आ रहे थे। रास्ते में उसका एक दोस्त मनविंदर सिंह निवासी चंगाली जदीद मिल गया उसने अपनी पत्नी को मनविंदर सिंह की बाइक पर बैठा दिया। मनविंदर सिंह आर्मी नाके के पास पहुंचा और बाइक आगे निकालने लगा कि ट्राले ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राले के टायर तले आने से मौके पर ही सिमरजीत कौर की मौत हो गई और मनविंदर सिंह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे के बाद ट्राला चालक फरार होने में कामयाब रहा। सूचना मिलते ही थाना कैंट फिरोजपुर की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्राले को अपने कब्जे में कर लिया। पुलिस ने चालक महल सिंह पुत्र हासम सिंह वासी अरनीवाला शेख सुभान जिला फाजिल्का के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें