फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पराली जलाने पर 12 किसानों पर केस, चार महिलाएं भी शामिल

Fri, 27 Nov 2026 05:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
फरीदकोट मंडी में चोरी की घटनाओं को लेकर रोष प्रदर्शन करते मजदूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। जिले में धान की कटाई पूरी होने के साथ ही खेतों में पराली जलाने के मामले बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में गांव घनिएवाला में पराली जलाने के आरोप में 12 किसानों पर केस दर्ज किया गया है। थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
इन 12 किसानों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त क्लस्टर अधिकारी गुरसिमरनजोत सिंह ने इसकी शिकायत दी थी। उन्हें गांव घनिएवाला के रकबे में पराली जलाए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर जांच में यह सामने आया। किसान जोगिंदर सिंह, महेंद्र सिंह, रूप सिंह, जोगिंदर कौर उर्फ सरबजीत कौर, गुरचरण कौर उर्फ हरविंदर कौर, गुरमीत कौर, कुलविंदर सिंह, बसंत सिंह, अमरजीत कौर, परमजीत सिंह, जतिंदर सिंह और सरबजीत सिंह ने पराली जलाई थी। इन सभी ने अपने-अपने खेतों में धान की पराली को आग लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों की अवहेलना
शिकायत के अनुसार इन किसानों ने जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन किया। इसके आधार पर थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुखचैन सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि क्लस्टर अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें